विराट कोहली से बाबर आजम की तुलना! सुनकर हंसी आती है: मोहम्मद आमिर

23 Dec, 2024

Arun Kumar

पाकिस्तान के फैन्स अकसर अपने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से करते हैं.

बाबर आजम अभी अपने करियर के मध्य में हैं, जबकि विराट कोहली करियर के अंत की ओर हैं.

इस लिहाज से दोनों खिलाड़ियों के आंकड़ों में बहुत बड़ा अंतर है और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने इस तुलना को मजाक करार दिया है.

पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा कि विराट की तुलना बाबर से तो क्या स्टीव स्मिथ और जो रूट से भी नहीं की जा सकती.

उन्होंने कहा, 'विराट कोहली के साथ तुलना की बातें सुनकर ही मुझे तो हंसी आती है. हम विराट कोहली की तुलना किसी से नहीं कर सकते.'

'क्योंकि विराट ने तीनों फॉर्मेट में जितने मैच भारत को जितवाए हैं वैसा करना दूसरे खिलाड़ियों के लिए संभव नहीं है.'

'विराट इस दौर के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं. उनकी कार्यशैली उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाती है.'

उन्होंने कहा, 'साल 2014 में इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने जो वापसी की वह लाजवाब की, जिसके दम पर वह एक दशक तक कामयाब रहे.'

आमिर ने कहा, 'इतने सालों तक निरंतरता बनाए रखना अहम है और यह कोई साधारण बात नहीं है.'

Thanks For Reading!

Next: 2024 में पाकिस्तान में गूगल पर सर्च किए जाने वाले टॉप-10 क्रिकेट टॉपिक

Find Out More