मिलिए नीतीश कुमार रेड्डी की बहन से, युद्ध में फंसने के बाद ऐसे बचाया गया

31 Dec, 2024

Ezaz Ahmad

नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शानदार शतकीय पारी खेली.

नीतीश ने पहली पारी में जहां 114 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में वह सिर्फ 1 रन ही बना पाए.

नीतीश के शतक के बावजूद भारत को बॉक्सिंड डे टेस्ट में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

नीतीश कुमार रेड्डी के शतक से समय उनका पूरा परिवार स्टेडियम में मौजूद था.

सेंचुरी बनाने के बाद नीतीश के पिता के आंखों में आंसू आ गए. ए जबकि उनकी बहन तेजस्वी रेड्डी भी काफी इमोशनल हो गई.

ऑलराउंडर नीतीश के शतक के बाद तेजस्वी रेड्डी का काफी चर्चा में है. नीतीश का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी बहन स्टेडियम में मौजूद थीं.

नीतीश की बहन तेजस्वी उस समय काफी मुश्किलों में पड़ गई थी जब 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में वो फंस गई थी.

तेजस्वी रेड्डी उस समय यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी. उस समय भारत सरकार के रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण तेजस्वी वापस स्वदेश लौट पाई थी.

तेजस्वी ने उसके बाद उज्बेकिस्तान में एक हायर यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया.

Thanks For Reading!

Next: ऑस्ट्रेलिया ने बनाई टेस्ट टीम ऑफ द ईयर- जसप्रीत बुमराह को सौंपी कप्तानी

Find Out More