नए साल पर MS धोनी ने दिया फिटनेस मंत्र, बताया- फिट रहने के लिए क्या-क्या कर रहे
कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी एक बार फिर IPL में खेलने की तैयारी में बिजी हैं.
धोनी ने माना कि वह अब पहले की तरह फिट नहीं हैं लेकिन उन्हें अब फिटनेस के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है.
माही 'यूरोग्रिप टायर्स' के 'ट्रेड टॉक्स' के नए एपिसोड में बातचीत कर रहे थे.
उन्होंने कहा, इस उम्र (43+) में आप क्या खा रहे हैं इस पर बहुत कंट्रोल करने की जरूरत है.
मैं क्रिकेट खेलने के लिए बहुत मेहनत कर रहा हूं. वो तो मैं फास्ट बॉलर नहीं हूं इसलिए जरूरतें उतनी अधिक नहीं हैं.
धोनी ने कहा, 'मुझे वास्तव में खाने और जिम जाने के बीच बहुत सारे खेल खेलने से मदद मिलती है...
... इसलिए जब भी मुझे समय मिलता है तो मैं टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल जैसे अलग-अलग खेल खेलना पसंद करता हूं..
..ये खेल मुझे बिजी भी रखते हैं और यह फिटनेस बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है.'
Thanks For Reading!
Next: मिलिए नीतीश कुमार रेड्डी की बहन से, युद्ध में फंसने के बाद ऐसे जान बची
Find Out More