कितनी पढ़ी लिखी हैं भारतीय शूटर मनु भाकर? पेरिस ओलंपिक में जीते थे 2 पदक

28 Jul, 2024

Ezaz Ahmad

भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच चुकी हैं.

मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता था.

मनु ओलंपिक इतिहास में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर हैं.

22 साल की मनु हरियाणा के झज्जर जिले के गोरियां गांव की रहने वाली हैं.

मनु की मां स्कूल में एक टीचर हैं जबकि पिता मरीन इंजीनियर रह चुके हैं.

मनु ने झज्जर के यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल से पढ़ाई की है.

भाकर दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएट हैं.

2016 रियो ओलंपिक के बाद मनु ने मात्र 14 साल की उम्र में ही निशानेबाजी की दुनिया में कदम रखा दिया था.

मनु ने इससे पहले 2018 यूथ ओलंपिक गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था.

मनु 16 साल की उम्र में वह आईएसएसएफ विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बनी थी.

टोक्यो ओलंपिक मनु के लिए भूलने लायक अनुभव रहा. 10 मीटर एयर पिस्टल की क्वालिफिकेशन के दौरान उनकी पिस्टल में खराबी आ गई और वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं थी.

टोक्यो 2020 के तुरंत बाद, मनु भाकर लीमा में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में जूनियर विश्व चैंपियन बनीं और तब से जूनियर स्तर पर नियमित रूप से पदक जीतती रही हैं.

Thanks For Reading!

Next: मनु भाकर हैं श्री कृष्ण की भक्त, गीता की इन बातों को याद करते हुए जीता मेडल

Find Out More