पिछले 5 बॉक्सिंग डे टेस्ट में सॉलिड है भारत का रिकॉर्ड, देखें- आंकड़े
भारतीय टीम मेलबर्न में BGT सीरीज 2024-25 का बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेलने को तैयार है.
5 टेस्ट की सीरीज का यह चौथा टेस्ट है, जो फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है.
भारत का पिछले 5 बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, जिससे ऑस्ट्रेलिया के पसीने छूट रहे होंगे.
साल 2014 का बॉक्सिंग डे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ रहा था.
4 साल बाद 2018 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से मात दी. तब भारत पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीता था.
इसके बाद 2020 में भारत ने फिर ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी. यहां दूसरी बार भारत कंगारुओं को उनके घर में टेस्ट सीरीज हराई.
साल 2021 में भारत साउथ अफ्रीका से भिड़ा और उसने यहां 113 रनों से जीत दर्ज की.
साल 2023 में टीम इंडिया एक बार फिर साउथ अफ्रीका से भिड़ी और इस बार उसे पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
Thanks For Reading!
Next: बॉक्सिंग डे टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट
Find Out More