क्रिसमस पर सांता बने MS Dhoni, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

26 Dec, 2024

Arun Kumar

MS धोनी ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ 25 दिसंबर को क्रिसमस पर खूब मस्ती की.

धोनी इस सेलिब्रेशन के दौरान खुद सेंटा क्लॉस के ‘अवतार’ में नजर आए.

उन्होंने अपनी बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और अपने दोस्तों पर प्यार लुटाया.

साक्षी धोनी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की हैं.

धोनी के सांता क्लॉज अवतार को उनके फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. एक तस्वीर में धोनी सेंटा की ड्रेस में गॉगल्स लगाए हैं.

क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए वे संभवतः रांची से बाहर हैं. वह किसी होटल में ठहरे हुए दिख रहे हैं.

इन दिनों धोनी की बेटी जीवा की छुट्टियां चल रही हैं और धोनी परिवार और दोस्तों के साथ कहीं छुट्टियों पर निकल गए हैं.

Thanks For Reading!

Next: पिछले 5 बॉक्सिंग डे टेस्ट में सॉलिड है भारत का रिकॉर्ड, देखें- आंकड़े

Find Out More