इस पूर्व क्रिकेटर ने अपनी जीवनी को पन्नों पर उकेरा, नाम दिया स्टंप्ड

30 Dec, 2024

Arun Kumar

दुनिया के बेहतरीन विकेटकीपर्स में से एक सईद किरमानी ने अपने 75वें बर्थडे पर अपनी आत्मकथा 'स्टंप्ड' को रिलीज किया.

वह 1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के सदस्य रहे, जिनके कप्तान रहे कपिल देव भी इस मौके पर यहां पहुंचे थे.

किरमानी से पहले सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल और कपिल देव भी अपने जीवन पर किताब लिख चुके हैं.

सैयद किरमानी ने कहा, 'मेरे घर वाले चाहते थे कि मैं भी लिखूं कि क्या हुआ, कैसे हुआ, कब हुआ, बहुत सी बातें है.'

आज की पीढ़ी इस किताब से जानेगी कि कैसे हमारे पास सुविधाएं नहीं थी, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ नहीं था, फिर भी हम खेल रहे थे.

4 साल पहले इस किताब के ऑथर मिले और अब किताब सामने है. युवा इन अनुभवों को पढ़ेंगे तो हैरान रह जाएंगे.

कपिल देव की ऑटोबायोग्राफी का नाम, स्ट्रेट फ्रॉम द हार्ट है. साल 2004 में यह किताब पहली बार फैन्स के सामने आई.

Thanks For Reading!

Next: टेस्ट क्रिकेट में सभी 10 टीमों के टॉप स्कोरर बल्लेबाज

Find Out More