Love Marriage पर अड़ जाएं बच्चे तो क्या करें? प्रेमानंद जी ने बताया तरीका

30 Dec, 2024

Parinay Kumar

राधारानी के भक्त प्रेमानंद जी महाराज के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.

अक्सर भक्त उनके आश्रम पर अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं और वह उन्हें उसका समाधान बताते हैं.

प्रेमानंद जी महाराज ने अब उन पेरेंट्स को सुझाव दिया है जिनके बच्चे लव मैरिज करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, यदि बच्चे गलत निर्णय ले रहे हैं तो उन्हें समझाने का प्रयास करें.

प्रेमानंद जी ने कहा, 'आजकल के बच्चे बुद्धिमान तो हैं, लेकिन उनमें सत्य-असत्य का निर्णय लेने वाले विवेक की कमी है.'

प्रेमानंद महाराज कहते हैं, 'छल-कपट आदि में फंसकर प्रेम विवाह न करें.

उन्होंने कहा कि ऐसे संबंध कुछ समय बाद टूट जाते हैं और रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है.

बाबा ने कहा कि प्रेम विवाह के समय माता-पिता को कुछ खास बातों पर ध्यान देना चाहिए.

माता-पिता को दोनों पक्षों की सही से जांच करनी चाहिए. बेटा या बेटी दोनों पक्षों पर विचार करें.

अगर दोनों में वास्तविक लगन है तो कोई समस्या नहीं होनी चाहिए.

Thanks For Reading!

Next: कौन हैं जारा डार, जो पीएचडी छोड़ बनीं OnlyFans मॉडल!

Find Out More