लड़के बाएं और लड़कियां दाहिने हाथ में क्यों पहनती हैं घड़ी?

30 Dec, 2024

Azhar Naim

आज के दौर में आपको ज्यादातर लोगों के हाथों में घड़ी देखने को मिल जाएगी. कई लोगों को घड़ी पहनने का शौक होता है.

क्या आपने कभी गौर किया कि अक्सर लड़के बाएं हाथ में घड़ी पहनते हैं और लड़कियां दाहिने हाथ में इसे पहनती हैं.

आपके मन में इसे लेकर सवाल उठा है कि ऐसा क्यों होता है? क्या इसके पीछे कोई वजह है...

बता दें कि घड़ी को पहनने का कोई नियम नहीं होता है. लोग अपनी सुविधा के हिसाब से घड़ी पहनते हैं.

आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने दाहिने हाथ से काम करते हैं...जैसे लिखना, खाना, फोन चलाना आदि..

ऐसे में अगर उन्हें दाहिने हाथ में घड़ी होगी तो उनको यह सभी काम करने में काफी मुश्किलें हो सकती हैं.

इसी वजह से ये लोग अपने बाएं हाथ में घड़ी पहनना पसंद करते हैं.

हालांकि, कुछ लोग दाहिने हाथ से लिखते हैं और घड़ी भी उसी हाथ में पहनते हैं क्योंकि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती.

घड़ी किस हाथ में सही बैठेगी यह पहनने वाले पर ही निर्भर करता है. ऐसा कोई नियम नहीं है कि लड़के बाएं हाथ और लड़कियां दाहिने हाथ में घड़ी पहनेंगी.(Photos: pexels)

Thanks For Reading!

Next: Love Marriage पर अड़ जाएं बच्चे तो क्या करें? प्रेमानंद जी ने बताया तरीका

Find Out More