पक्षी से टकराने के बाद कैसे क्रैश हो जाता है प्लेन? जानिए 

30 Dec, 2024

Gaurav Barar

बीते कुछ दिनों में दुनियाभर में कई विमान हादसे हुए हैं. 

इनमें साउथ कोरिया और कजाकिस्तान में दो बड़े यात्री विमान क्रैश हुए हैं. 

इन दोनों हादसों में 200 से ज्यादा लोगों की जान चली गई.

दोनों ही घटनाओं में शुरुआती मीडिया रिपोर्ट में पक्षियों के प्लेन से टकराने की बात सामने आई है.

जब कोई प्लेन पक्षी से टकराता है तो उसे बर्ड स्ट्राइक या बर्ड हिट कहते हैं. 

बर्ड स्ट्राइक में अगर पक्षी विमान के इंजन में जाए घुस तो इंजन में इससे आग तक लग सकती है और वो क्रैश हो जाता है.

विमान से पक्षियों के टकराने की घटनाएं अक्सर एयरपोर्ट के आसपास ही होती हैं.

खासकर जब विमान लैंडिंग करने वाला होता है या उड़ान भरने वाला होता है.

इस दौरान विमान कम ऊंचाई पर होता है, लिहाजा पक्षी आकर अक्सर उससे टकरा जाते हैं.

90 फीसदी बर्ड हिट की घटनाएं एयरपोर्ट के करीब ही होती हैं. बाकी 10 फीसदी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं.

पक्षियों का विमान से टकराना कई बार कोई नुकसान नहीं पहुंचाता, मगर कई बार वह बहुत अधिक घातक हो सकता है.

पक्षी के टकराने से विमान का इंजन अचानक बंद हो सकता है. कई बार इंजन पूरी तरह फेल हो सकता है.

Thanks For Reading!

Next: लड़के बाएं और लड़कियां दाहिने हाथ में क्यों पहनती हैं घड़ी?

Find Out More