अमेरिका, चीन से भी ज्यादा सोना रखती हैं भारतीय महिलाएं? रिपोर्ट चौंका देगी
भारतीय महिलाओं के लिए सोना जिंदगी का अहम हिस्सा है.
भारतीय संस्कृति और परंपराओं में भी सोने को बड़ी तरजीह दी जाती है.
इन्हीं सब वजहों के चलते वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय महिलाओं के पास दुनिया में अब तक निकाले गए करीब 1.97 लाख टन सोने का 11 प्रतिशत हिस्सा है.
रिपोर्ट की माने तो दुनिया के बड़े- बड़े देशों के सेंट्रल बैंक में रखा सोना भारतीय महिलाओं के पास रखे सोने के सामने कुछ नहीं है.
2020 के लिये आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय महिलाओं के पास फिलहाल 21,733 टन सोने पर मालीकाना हक है.
आपको हैरानी होगी कि अमेरिका के सेंट्रल बैंक में करीब 8133 टन सोना रखा हुआ है. वहीं, जर्मनी के सेंट्रल बैंक में करीब 3362 टन सोना है.
वहीं बात करें रूस की तो उसके पास करीब 2298 टन सोना रखा हुआ है और चीन के पास करीब 1948 टन तक सोना उनके बैंक में है.
इस रिपोर्ट से ये तो साफ है कि देश भले कितने भी बड़े हो, लेकिन सोना रखने के मामले में भारतीय महिला को कोई पीछे नहीं कर सकता.( Photos: pexels)
Thanks For Reading!
Next: पक्षी से टकराने के बाद कैसे क्रैश हो जाता है प्लेन? जानिए
Find Out More