एक सिगरेट से कितने मिनट कम होती है जिंदगी? नए शोध में डराने वाला खुलासा

30 Dec, 2024

Vineet Sharan

सिगरेट पीने के नुकसान पर कई शोध सामने आए हैं. पर एक नया शोध काफी डराने वाला है.

इस शोध में अनुमान लगाया गया है कि एक सिगरेट पीने से औसतन स्मोकर की जिंदगी कितनी कम होती है.

रिपोर्ट के मुताबिक एक सिगरेट औसतन 20 मिनट तक जिंदगी छोटी कर सकती है.

यानी कोई 10 सिगरेट रोज पी रहा है तो वह रोज अपनी जिंदगी के 200 मिनट यानी ढाई घंटे से ज्यादा कम कर ले रहा है.

यानी अगर कोई नए साल 2025 में एक जनवरी को सिगरेट छोड़ता है तो वह 10 जनवरी तक ही अपनी जिंदगी एक दिन बढ़ा लेगा.

विशेषज्ञों के मुताबिक एक सिगरेट पुरुष की जिंदगी 17 मिनट और महिलाओं की 22 मिनट घटाता है.

पहले अनुमान लगाया गया था कि एक सिगरेट पीने से 11 मिनट की जिंदगी कम होती है.

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के हेल्थ डिपार्टमेंट ने यह शोध किया है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह की किसी भी जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Thanks For Reading!

Next: Uric Acid पर दवा का भी नहीं होगा असर, अगर नहीं बदलीं ये आदतें

Find Out More