लिवर फैटी है? तो धनिया के पत्तों में छिपा है इलाज, यूं उबालकर पिएं

30 Dec, 2024

Arun Kumar

लिवर फंक्शन को बेहतर बनाने के साथ-साथ पेट और त्वचा के रोगों के उपचार में धनिया का पानी कारगर ड्रिंक है.

करीब 40-50 ग्राम हरी पत्तियां पानी में अच्छे से धो लें और इसे उबाल कर छान लें.

धनिए का उबला हुआ यह पानी शरीर के कई रोगों का उपचार करने में सहायक है. इसे सुबह खाली पेट पीना चाहिए.

यह लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है और फैटी लिवर की समस्या को भी खत्म करने में कारगर है.

इस पानी के सेवन से ब्लड भी प्यूरीफाई होता है और यह अपच, एसिडिटी, गैस, मितली और कब्ज से भी छुटकारा दिलाता है.

इसमें मौजूद विटामिन A, E और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं, जो त्वचा को निखारते हैं और फंगल और बैक्टीरिया से जुड़े त्वचा रोगों का उपचार करते हैं.

धनिया में क्वेरसेटिन नामक तत्व है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है.

इसमें मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्टर का काम करता है, जो ब्लड में सफेद रक्त कणों का बढ़ाता है.

Thanks For Reading!

Next: जया किशोरी बालों में लगाती हैं ये 2 चीजें, जानें उनके घने-लंबे बालों का राज

Find Out More