'बस 5 मिनट और सोने दो', सुबह उठने में होती है दिक्कत, मान लें प्रेमानंद जी का ये तरीका

31 Dec, 2024

Pooja Batra

वृंदावन वाले चर्चित संत प्रेमानंद जी महाराज जी के पास भक्त दूर-दूर से अपनी उलझने और समस्याएं लेकर आते हैं.

उनके सत्संग में एक महिला ने अपनी दुविधा बताते हुए उसका निवारण पूछा.

महिला की समस्या थी कि उनसे सुबह जल्दी उठा नहीं जाता है. वो रोज रात को ये सोचकर सोती हैं कि सुबह जल्दी उठेंगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाता.

महिला ने ये भी बताया कि उन्हें बुरे सपने भी आते हैं. ऐसे में प्रेमानंद जी ने उन्हें सुझाव दिया.

गुरुजी ने कहा कि जो ज्यादा देर कर सोते हैं उन्हें बुरे सपने आते हैं. जो 5 घंटे की नींद लेते हों उनके साथ ऐसा नहीं होता.

प्रेमानंद जी ने सुबह उठने के कुछ टिप्स भी दिए. मसलन. देर से उठने का सबसे पहले अपने दुश्मन बिस्तर का त्याग करो.

क्योंकि कई बार आप टाइम से उठ तो जाते हो लेकिन बिस्तर से निकलने में ही इतना वक्त लग जाता है.

रात को सोने का वक्त निश्चित करो ताकि सुबह उठने के लिए प्रयास न करना पड़े. तय समय पर सोने से सुबह खुद ही नींद खुल जाती है.

रात को पर्याप्त पानी पीकर सोएं. ताकि रात को भरपूर नींद आए. जो लोग सुबह देर तक सोते हैं वो पशु समान होते हैं. इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए.

सुबह उठते ही मंत्र जाप करना चाहिए. भगवान का नाम लेना चाहिए. अगर आप रोज ये अभ्यास करेंगे तो फिर आपको आदत हो जाएगी.

Thanks For Reading!

Next: महाभारत में भीष्म पितामह ने अर्जुन के बाणों पर पलटवार क्यों नहीं किया?

Find Out More