कौन हैं प्रेतराज सरकार? मेहंदीपुर बालाजी से क्यों होती है इनकी पूजा?
मेंहदीपुर बालाजी मंदिर राजस्थान के दौसा जिले में स्थित है और यह अपने चमत्कारी और रहस्यमयी अनुभवों के लिए प्रसिद्ध है.
यह मंदिर हनुमानजी को समर्पित है, लेकिन यहां एक अनूठी परंपरा है कि हनुमानजी से पहले प्रेतराज (भूतों के राजा) की पूजा की जाती है.
ऐसी मान्यता है कि मेहंदीपुर बालाजी और प्रेतराज सरकार के दर्शन मात्र से किसी भी व्यक्ति के जीवन में पर्याप्त सभी प्रकार के कष्ट. परेशानियां और दुख दूर होते हैं.
ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम के बैंकुठ लौटने के बाद हनुमान जी महेंदीपुर बालाजी के रूप में प्रकृट हुए थे.
उस समय उन्होंने नीलासुर को प्रेतराज की उपाधि दी थी. और उन्हें ये अधिकार दिया था कि वो न्याय कर सकें.
साथ ही उन्होंने ये वरदान दिया कि बालाजी से पहले प्रेतराज की पूजा की जाएगी.
प्रेतराज को भूतों का अधिपति माना जाता है, जो हनुमानजी के आदेश पर काम करते हैं.
प्रेतराज हनुमानजी के सेवक माने जाते हैं, और वे नकारात्मक शक्तियों को नियंत्रित कर बाधाओं को दूर करते हैं.
Thanks For Reading!
Next: भगवान शिव और भगवान कृष्ण के बीच भयंकर युद्ध क्यों हुआ ?
Find Out More