फेम मिलने के बाद बदल गईं ऐश्वर्या राय? इस सिंगर ने किया दावा कहा 'मजबूर किया होगा..'

Sona Mohapatra On Aishwarya Rai Bachchan: मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने ऐश्वर्या राय को लेकर कहा है कि वो बेहद बदल गई हैं.

Updated: December 31, 2024 1:49 PM IST

By Shilpi Singh | Edited by Shilpi Singh

फेम मिलने के बाद बदल गईं ऐश्वर्या राय? इस सिंगर ने किया दावा कहा 'मजबूर किया होगा..'

Sona Mohapatra On Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपने रिश्ते को लेकर खासे चर्चा में है, इस पूर साल उनकी और अभिषेक की तलाक की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया. हालांकि ये कपल इसपर खुलकर नहीं बोला और चुप्पी साध रखी है. ऐसे में अब मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने एक्ट्रेस ने लेकर हैरान करने वाली बात कही है. दरअसल उन्होंने कहा है कि फेम मिलने के बाद ऐश बेहद बदल गई है, आइए जानते हैं उन्होंने इसे लेकर और क्या कुछ कहा है.

ऐश में अब तक कई सारे बदलाव

सिंगर सोना महापात्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय के बारे में खुलकर बात की और उन्होंने कहा कि मिस वर्ल्ड बनने से पहले और बाद में उनकी पर्सनालिटी में बदलाव देखा है. लव लिंगो के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सोना ने कहा कि वह हर दिन 18 घंटे काम करती हैं ताकि वह स्वतंत्र रह सकें और किसी के नियंत्रण में ना रहें. सोना ने ये भी बताया कि वह तब ऐश्वर्या राय से पहली बार मिली थी और उसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस में कैसे बदलाव देखे.

मैं जब मिली तो वह एक टॉप स्टूडेंट थीं

सोना ने इस बात को याद करते हुए कहा कि ‘मैं याद करती हूं, जब मैं पहली बार ऐश्वर्या राय से मिली थी, तब मैं मुंबई में NID के एंट्रेंस एग्जान देने आई थी. तब वह आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थी और वह बहुत स्मार्ट और खूबसूरत थी, बहुत अच्छी बात करती थी और एक टॉप स्टूडेंट थी. आपको बता दें ऐश्वर्या राय का सपना आर्किटेक्ट बनने का था, इसलिए उन्होंने रचनासन सद अकादमी ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला लिया था.

Salman Khan संग क्या सच में होने वाली थी संगीता बिजलानी की शादी, सालों बाद बताया सच 8

ऐश्वर्या के इंटरव्यू में बदलाव महसूस हुआ

सोना ने इसके बाद कहा है ‘फिर एक वक्त आया जब मुझे ऐश्वर्या के इंटरव्यू में बदलाव महसूस हुआ और वो शायद बहुत ज्यादा हंसी मजाक करती थीं, मुझे लगता था कि वह एक बहुत समझदार महिला हैं लेकिन जिस इंडस्ट्री में वह थी, शायद वह ज्यादा न दिखने के लिए मजबूर की जाती होंगी. हो सकता है मैं गलत हूं लेकिन वह अपने आप को थोड़ा कम कर देती थी.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.