By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Rajesh Khanna Will: राजेश खन्ना को भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है और उन्होंने अपने दौर में एक से बढ़कर एक कमाल की फिल्मों में काम किया है. एक दौर में लड़कियां उनके लिए पागल थी और उन्हें खून से खत तक लिखा करती थी. वहीं राजेश ने अपने से 16 साल छोटी डिंपल कपाड़िया को अपने हमसफर के तौर पर चुना तो हर कोई हैरान रह गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डिंपल को काका ने अपनी वसीयत में से एक पैसा तक नहीं दिया था. आइए जानते हैं क्या है पूरा किस्सा.
राजेश खन्ना, जिन्हें प्यार से काका कहा जाता था, के पास आशीर्वाद नाम का एक बंगला था, जो उनकी बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना को विरासत में मिला था. वहीं राजशे ने हर किसी को हैरान तब किया जब उन्होंने पत्नी को बर चीज से बाहर कर दिया था और ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि डिंपल और राजेश खन्ना की शादी में काफी दिक्कतें आईं.
जुलाई 2012 में अभिनेता के निधन के बाद राजेश खन्ना के लिव-इन पार्टनर अनिता आडवाणी ने भी काका की संपत्ति की पर अपना हक जमाया था औऱ उन्होंने खन्ना परिवार को एक नोटिस भेजा था. उस दौरान एक सूत्र के हवाले से कहा गया था, ‘पिछले एक महीने से, परिवार आडवाणी को घर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। जहां उसका दावा है कि वह पिछले आठ साल से खन्ना के साथ रह रही है. इसीलिए उन्होंने नोटिस भेजा है.’
जानें अब कहां और किस हालत में है Shaktimaan का दुश्मन डॉ. जैकाल, जानकर नहीं होगा यकीन
इसके साथ ही मीडिया में आगे कहा गाया था कि ‘अभिनेता के घर से शुरू हुए जुलूस के दौरान, आडवाणी ने काका के शव को ले जा रहे वाहन पर चढ़ने का प्रयास किया. हालांकि, काका के दामाद अक्षय ने आडवाणी को देखा और उन्हें उतरने के लिए कहा, क्योंकि वाहन केवल परिवार के सदस्यों के लिए था.
मिड-डे से बात करते हुए काका ने कहा, ‘अनीता और मैं एक-दूसरे को 32 साल से जानते हैं. तब वह स्कूल में थी. हम सिर्फ दोस्त हैं, वह एक प्यारी इंसान हैं. लेकिन हम प्यार की मंजिल तक नहीं पहुंचे हैं.” उस समय अनीता ने कहा था, “यह एक बहुत ही खास, पवित्र रिश्ता है’.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें