By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Shahrukh Khan Preity Zinta Video: बॉलीवुड के किंग खा यानि की शाहरुख खान अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं और उन्हें कई बार स्टेज पर या फिर पब्लिक जगहों पर फैंस या फिर रिर्पोट के संग जमकर मजाक करते हैं. इसके साथ ही उनके को-स्टार भी ये मानते हैं कि शाहरुख खान बेहद स्वीट हैं औऱ वो सेट पर भी जमकर हंसी मजाक करते हैं. ऐसे में अब किंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी को-स्टार प्रीति जिंटा के साथ नजर आ रहे हैं और इस दौरान दोनों एक डांस स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं औऱ इस दौरान शाहरुख खान ने कहा ने प्रीति के ड्रग्स लेने की बात कही है, तो आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी.
शाहरुख खान अपने को-स्टार के संग जमकर हंसी मजाक करते हैं और उनकी लेडी को-स्टार भी उनके संग बेहद कंफर्टेबल रहती है. इसी बीच में किग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी को-स्टार प्रीति के संग नजर आ रहे हैं.इस वीडियो में ये दोनों सितारे रिहर्सल करते दिखे. ये रिहर्सल यूएस में स्टेज परफॉर्मेंस के लिए थी और इस दौरान प्रीति अपना डांस स्टेप भूल गई औऱ इसके बाद किंग खान ने मजाक में उनसे ड्रग्स की बात कही थी.
दरअसल सोशल मीडिया पर साल 2004 का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटायूएस में स्टेज पर परफॉर्म करना था, इसके लिए ये दोनों स्टार तैयार कर रहे थे. ऐसे में जब प्रीति एक स्टेप भूल जाती हैं तो शाहरुख मजाक में पूछते हैं, ‘प्रीति, तुम फिर से ड्रग्स ले रही हो?’ इस पर प्रीति हंसते हुए जवाब देती हैं ‘मुझे ऐसा लगता है.
Shah Rukh: “Preity? You’re doing drugs again?”
Preity: “I think so.”
🤣Shah Rukh Khan
Date: 2004
Footage Credit: @redchilliesent @iamsrk @realpreityzinta #srk #shahrukhkhan #bollywood #preityzinta pic.twitter.com/7DXt3SQGxG— Maleika E. A. – srk1000faces 🇩🇪 (@srk1000faces) July 23, 2024
इस वीडियो पहले प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और उन्होंने इसे कैप्शन दिया था, ”यह हम एक अवॉर्ड शो के लिए रिहर्सल कर रहे थे. मुझे याद है कि मुझे दो दिनों तक नींद नहीं आई थी और मैं एक ज़ोंबी की तरह महसूस कर रहा था. शाहरुख खान ने अपने सहज आकर्षण और सामयिक चुटकुलों से दिन और रिहर्सल को शानदार बनाने में मदद की और जब वह मुझे पकड़ रहा था तो पलटना वही स्टेप था जो हमने जिया जले में किया था”.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें