‘मैंने प्यार किया’ के सेट पर क्या सलमान खान की इस हरकत से परेशान हो गई थीं भाग्यश्री, बोलीं-बगल में बैठकर...

सलमान खान फिल्म मैंने प्यार किया की शूटिंग के दौरान भाग्यश्री को बहुत परेशान किया करते थे.

Published: January 1, 2025 8:15 AM IST

By Pooja Batra | Edited by Pooja Batra

bhagyashree was upset with salman khan thought he is flirting during maine pyar kiya set
bhagyashree was upset with salman khan thought he is flirting during maine pyar kiya set

भाग्यश्री ने 1989 में सलमान खान के साथ सूरज बड़जात्या की बहुचर्चित फिल्म मैंने प्यार किया से डेब्यू किया था. हाल ही में एक इंटरव्यू में भाग्यश्री ने बताया कि शूटिंग के दौरान उनकी और सलमान की दोस्ती काफी गहरी हो गई थी, जो तब और मजबूत हो गई जब सलमान को हिमालय दासानी के साथ उनकी प्रेम कहानी के बारे में पता चला. भाग्यश्री ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि सलमान शायद उनसे फ्लर्ट कर रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह उनके बॉयफ्रेंड हिमालय के बारे में उन्हें चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे.

लोगों ने कहा सलमान से दूर रहना
यह एक लवस्टोरी थी, जिसमें सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. हालांकि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वक्त ऐसा था जब दोनों सितारों के बीच सेट पर गर्मा गर्मी बढ़ गई थी. भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने अफेयर की अफवाहों से बचने के लिए कैसे सलमान खान को दूर रहने की हिदायत दे डाली थी.

सलमान सेट पर करते थे पेरशान
भाग्यश्री और सलमान खान अब भले ही सालों से साथ काम ना किया हो लेकिन दोनों के रिश्ते आज भी अच्छे हैं औऱ सलमान खान से जुड़ी कुछ खास बातों पर बात करते हुए भाग्यश्री ने ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कुछ मजेदार किस्सा सुनाया था. दरअसल भाग्यश्री ने सलमान खान के बारे में बात करते हुए कहा था, “दिल दीवाना’ गाने की शूटिंग के दौरान सलमान ही वह पहले इंसान थे, जिन्हें मेरे और हिमालय के रिलेशनशिप के बारे में पता चला था. ऐसे में वो अकसर मेरे पीछे-पीछे मेरे कान में गाना गुनगुनाते हुए घूमते थे.”

सलमान को मैं लगातार चेतावनी दे रही थी
सलमान खान के बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने आगे कहा, “मैं उन्हें लगातार चेतावनी दे रही थी कि लोग हमारे बारे में बातें बनानी शुरू कर देंगे. लेकिन मुझे लगातार परेशान करने के बाद उन्होंने मुझे बताया कि वह हिमालय के बारे में जानते हैं. भाग्यश्री ने आगे कहा उन्होंने बल्कि मुझे सुझाव भी दिया कि मैं हिमालय को सेट पर बुला लूं. मुलाकात के वक्त दोनों एक-दूसरे से काफी सादगी से मिले थे.”

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.