नीतू सिंह ने फैमिली संग सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, बेटे रणबीर की गोद में मुंह छिपाती दिखीं राहा

सीनियर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपनी समधन और फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया.

Published: January 1, 2025 11:19 AM IST

By Pooja Batra | Edited by Pooja Batra

ranbir kapoor tight hug to alia and daughter raha neetu kapoor happy on new year celebration
ranbir kapoor tight hug to alia and daughter raha neetu kapoor happy on new year celebration

सीनियर एक्ट्रेस नीतू सिंह कपूर ने अपने परिवार संग मिलकर नए साल का स्वागत किया. कैमरे में कैद उन पलों को अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ भी शेयर किया. इस जश्न का हिस्सा उनकी समधन सोनी राजदान, स्टार कपल रणबीर-आलिया, बेटी रिद्धिमा उनके पति और बेटी बने.

नीतू ने ये चार तस्वीरें  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की. इन्हें देख कर एहसास हो रहा है कि ड्रेस कोड ब्लैक है. सभी ने काले रंग का आउटफिट पहन रखा है. हालांकि समधन चीट कर गई हैं. वो रेड कलर की ड्रेस में है उन्होंने अपनी नातिन और नीतू की पोती राहा से ट्विनिंग की है. सोनी रेड ब्लिंगी ड्रेस में दिखीं. एक गार्डन एरिया में फ्लोर सीटिंग के साथ नए साल का जश्न मनाते परिवार दिखा.

राहा पापा की गोद में हैं और उन्होंने लाल रंग की फ्रॉक पहन रखी है. देर रात पोस्ट की गई तस्वीर में राहा कैमरे की ओर नहीं देख रही हैं. पूरा परिवार एक फ्रेम में क्लिक हुआ है. नीतू जो अक्सर अपने वन लाइनर्स से सबकी तारीफ बटोरती हैं ने बेहद सादा से कैप्शन दिया है. लिखा है- हैप्पी न्यू ईयर 2025 (नया साल मुबारक).

पहली तस्वीर में नीतू सिंह के दामाद भरत साहनी, बेटी रिद्धिमा, नीतू सिंह, रणबीर, आलिया, सोनी और नातिन साथ हैं. इसकी अगली तस्वीर में तीन जेनेरेशन साथ दिख रही है. मतलब नातिन, बेटी और नानी एक फ्रेम में. तीसरी सेल्फी है जो रणबीर ने ली है और इसमें नीतू सिंह के दोनों बच्चे और नातिन हैं. सबसे आखिरी में रणबीर और मां साथ हैं.

उनके कई प्रशंसक नन्ही राहा को लाल और सफेद रंग की फ्रॉक में देखकर खुश हुए और लिखा, ‘नया साल मुबारक हो, मेरे पसंदीदा रणबीर कपूर और प्यारा परिवार, खास तौर पर राहा.’

राहा को नेटिजन्स काफी पसंद करते हैं. हाल ही में उन्हें पैपराजी ने क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए जाती राहा को क्लिक किया था. वो फोटोग्राफर्स को फ्लाइंग किस और मेरी क्रिसमस कहती दिखी थीं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.