बॉलीवुड में क्यों हो रहे इतने तलाक? एआर रहमान की वकील ने बताया
21 Nov, 2024
Akarsh Shukla
बॉलीवुड में अक्सर तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं, ताजा मामला एआर रहमान से जुड़ा सामने आया है.
इस बीच एआर रहमान की वकील वंदना शाह का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो तलाक की वजहें बताती नजर आ रही हैं.
वंदना शाह ने वीडियो में बताया कि आखिर किन वजहों से बॉलीवुड कपल्स की शादियां ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पातीं.
वंदना ने कहा, 'उनकी (स्टार्स) जिंदगी बहुत अलग होती है. मुझे लगता है कि कई शादियों के टूटने की वजह धोखा नहीं होती.'
वंदना के मुताबिक शादी टूटने की वजह होती है, शादी में उनकी बोरियत क्योंकि उन्होंने सबकुछ देखा होता है.
वंदना ने कहा कि सेलेब्स उस बोरियत से निकलने के लिए एक शादी से दूसरी शादी में चले जाते हैं. यह बॉलीवुड और सुपर रिच फैमिलीज में बहुत अजीब चीज होती है.
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वे लोग बहुत अलग तरह की सेक्शुअल लाइफ जीते हैं. जो कि नहीं बताई जाती.
वंदना का कहना है कि दूसरे पार्टनर के साथ सोना बहुत होता है लेकिन वन नाइट स्टैंड से इन लोगों को खास फर्क नहीं पड़ता.
उन्होंने कहा, 'मैं बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हूं लेकिन जो केसेज मेरे पास आते हैं उनके आधार पर बोल रही हूं. मुख्य मुद्दा बोरियत होता है.'
Thanks For Reading!
Next: 'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने साड़ी में गिराईं बिजलियां, लोग बोले- चलता फिरता नशा
Find Out More