अनुपमा फेम रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने पहली बार लीगल नोटिस मिलने के बाद बयान दिया है.
ईशा वर्मा ने कहा है कि उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी.
रूपाली गांगुली की तरफ से लिया गया लीगल एक्शन परेशान करने वाला और क्रूर था.
ईशा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है इस महीने की शुरुआत में मैंने एक बहुत मुश्किल फैसला लिया था.
मैंने अपने पिता और उनके साथ कैसे मैं बड़ी हुई, उसकी कहानी को सभी के साथ शेयर किया.
मेरे इस फैसले ने काफी लोगों का ध्यान सोशल मीडिया के जरिए अपनी ओर खींचा
ईशा ने रूपाली के जवाब के बारे में लिखा, 'एक महत्वपूर्ण बात जो मैं बताना चाहूंगी कि किसी भी बच्चे को सच बोलने के लिए सजा नहीं देनी चाहिए.'
मैं एक जवान लड़की भले ही हूं लेकिन मैं अभी भी अपने पिता की संतान हूं.
ये मेरा इस पूरे मामले में अंतिम बयान होगा. ये बयान का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ सभी गलतफहमियों को दूर करना है और मेरी कहानी से जुड़ी अनिश्चितताओं और उसे मिली प्रतिक्रियाओं का समाधान करना है.