कितने पैसे लेकर दिल्ली की एक शादी में शामिल हुए शाहरुख खान?
07 Dec, 2024
Akarsh Shukla
बॉलीवुड स्टार्स अक्सर शादी-पार्टियों में शामिल होने को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. कई तो इसके लिए फीस भी चार्ज करते हैं.
बीते दिनों बॉलीवुड किंग शाहरुख खान भी दिल्ली की एक शादी में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने गानों पर डांस भी किया.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान, शादी के फंक्शन में दुल्हन के साथ नजर आ रहे हैं.
एक वीडियो में 'किंग खान' दूल्हे के साथ भी दिखाई दे रहे हैं. मंच पर उन्होंने दुल्हन के साथ ठुमके भी लगाए.
इस वीडियो को दुल्हन की मेकअप आर्टिस्ट अमृत कौर ने पोस्ट किया, जो उस शादी के जश्न का हिस्सा थीं.
अमृत कौर के वीडियो पर अब यूजर्स सवालों की बौछार कर रहे हैं, कई लोगों ने उनसे शाहरुख के शादी में शामिल होने को लेकर सवाल किया.
एक यूजर ने कमेंट में पूछा- 'शाहरुख ने कितने पैसे लिये होंगे शादी में परफॉर्मेंस के लिए?' ये वो सवाल था जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता था.
इसके जवाब में अमृत ने कहा, 'यह शाहरुख के एक फैमिली फ्रैंड की शादी थी.' दूसरे ने पूछा- क्या SRK ने परफॉर्म भी किया?
इसके जवाब में अमृत ने वीडियो का हवाला देते हुए कहा, 'बेशक, शाहरुख स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं.'
Thanks For Reading!
Next: वर्जिनिटी वापस पाने के लिए 16 लाख की सर्जरी कराएगी मॉडल, डॉक्टर ने दी चेतावनी
Find Out More