ये हैं दुनिया के 6 सक्रिय ज्वालामुखी, कभी भी हो सकता है विस्फोट

26 Dec, 2024

Azhar Naim

आज हम आपको दुनिया के 5 बड़े सक्रिय ज्वालामुखी का नाम बताएंगे, जिसमें कभी भी विस्फोट हो सकता है.

मौना लोआ: हवाई में स्थित यह ज्वालामुखी दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी है. यह कभी भी फट सकता है.

माउंट एटना: इटली में मौजूद यह ज्वालामुखी यूरोप का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है. यहां अक्सर छोटे-छोटे विस्फोट होते रहते हैं.

इंडोनेशिया में स्थित 'माउंट मेरापी' सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में से एक है. साल 2010 में विस्फोट होने के कारण जान-माल का काफी नुकसान हुआ था.

कांगो के विरुंगा पर्वत में स्थित 'माउंट न्यारागोंगो 'सक्रिय ज्वालामुखी में से एक है. यह अपनी लगातार लावा वाली झील के लिए प्रसिद्ध है.

कागोशिमा प्रान्त में स्थित 'सकुराजिमा' जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी में से एक है. साल 1955 से यहां लगभग लगातार फिस्फोट होते रहते हैं.

'पोपोकेटपेटल' ज्वालामुखी यह मेक्सिको सिटी के पास मौजूद है. इस ज्वालामुखी से हमेशा भाप निकलती रहती है. जिससे पता चलता है कि यह कभी भी फट सकता है.

discription: सभी तस्वीरें जेनरिक हैं और pexels से ली गई हैं.

Thanks For Reading!

Next: फल क्यों होते हैं मीठे और खट्टे? कभी मन में आया है सवाल

Find Out More