सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि इन देशों का भी राष्ट्रीय पशु है बाघ
हर देश का अपना-अपना राष्ट्रीय पशु होता है. जैसे हमारे देश का राष्ट्रीय पशु बाघ है.
आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि बाघ सिर्फ भारत का राष्ट्रीय पशु नहीं, बल्कि और भी कई देशों का राष्ट्रीय पशु है.
भारत के पड़ोस में मौजूद बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु बांगाल टाइगर है.
बंगाल टाइगर मुख्य रूप से जंगलों, घने बागानों और दलदली क्षेत्रों में रहता है. सुंदरबन में इसकी सबसे बड़ी आबादी है.
साइबेरियाई बाघ, जिसे अमूर बाघ के नाम से भी जाना जाता है, यह दक्षिण कोरिया का राष्ट्रीय पशु है.
माना जाता है कि साइबेरियाई बाघ कोरियाई संस्कृति का बड़ा ही महत्वपूर्ण हिस्सा है.
मलय बाघ मलेशिया का राष्ट्रीय पशु है. मलय बाघ आकार में छोटे होते हैं, लेकिन ये बहुत मजबूत और फुर्तीले होते हैं.
बाघों की इस अनोखी प्रजाति को 'संवेदनशील' (Vulnerable) प्रजाति के लिस्ट में रखा गया है और इनकी संख्या घट रही है.
साथ ही आपको यह भी बता दें कि राष्ट्रीय पशु का नामकरण सांस्कृतिक पहचान, प्रकृति की सुरक्षा और जागरूकता फैलाने में भी मदद करता है.( Photos: pexels)
Thanks For Reading!
Next: माता वैष्णो देवी धाम पर Snowfall, चोटियों पर जमी बर्फ
Find Out More