मुफ्त में कर सकते हैं आप इस ट्रेन में सफर, जाने इसका रूट
आपने अपने जीवन में ट्रेन में तो जरूर सफर किया होगा. ट्रेन का सफर सबसे अच्छा और आरामदायक होता है.
हालांकि, अपनी इस सफर में यात्रियों को ट्रेन का किराया भी देना होता है. जो उनके सफर और ट्रेन के मुताबिक तय होता है.
आपने भी अपनी यात्रा के लिए ट्रेन का किराया दिया होगा.
क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी ट्रेन भी है, जिसमें सफर करना बिल्कुल मुफ्त है, आइए, जानते हैं इस ट्रेन के बारे में.
दरअसल, यह ट्रेन पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित क्षेत्र में चलती है. इस ट्रेन का नाम 'भाखड़ा-नांगल ट्रेन' है.
यह ट्रेन पहाड़ियों के बीच से गुजरते हुए लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय करती है.
इस ट्रेन को भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड द्वारा नंगल और भाखड़ा के बीच चलाया जाता है.
इस ट्रेन को साल 1948 में शुरू किया गया था, जब भाखड़ नंगल बांध का निर्माण कराया जा रहा था.
इस निर्माण के दौरान इस ट्रेन की जरूरत महसूस हुई. इसके बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया.
उस समय भाखड़ा और नंगल के बीच परिवाहन को कोई साधन नहीं था.
बांध के निर्माण के लिए तमाम मशीनरी और लोगों के आने-जाने के लिए इस ट्रैक को बनाया गया था.
साल 2011 में भाखड़ा-नंगल परियोजना की मैनेजमेंट समिति ने वित्तीय घाटे के कारण इस मुफ्त सेवा को रोकने का फैसला किया था.
हालांकि बाद में यह तय किया गया कि यह ट्रेन आय का स्रोत नहीं है, बल्कि विरासत और परंपरा के लिए जानी जाती है.
इस ट्रेन के रास्ते में कई गांव पड़ते हैं. ट्रेन की मदद से स्कूल के बच्चे, नौकरी करने वाले लोग और किसानों को सफर करने में काफी आसानी होती है.(Photos: pexels)
Thanks For Reading!
Next: देश के इस राज्य में टॉयलेट जाने के लिए बनेंगे पास
Find Out More