सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, फिर लड़की ने कर दिया शादी के लिए प्रपोज; युवक ने किया इनकार तो...

Noida News: धीरज के बहनोई ने आरोप लगाया कि युवती लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनपर बलात्कार का आरोप लगाती है और फिर मोटी रकम वसूलती है.

Published: January 1, 2025 12:09 PM IST

By Parinay Kumar

Social Media

Noida News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवती ने सोशल मीडिया पर दोस्त बने एक छात्र के शादी से इनकार करने पर कथित तौर पर उसकी हत्या की कोशिश की. न्यूज एजेंसी PTI ने पुलिस के हवाले से इसकी जानकारी दी. रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को रोनीजा गांव के निवासी हंसराज ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उसके बेटे धीरज (21) को 24 दिसंबर की सुबह प्रिया ने फोन करके बुलाया और उसकी हत्या की कोशिश की.

फ्रूटी में मिलाया नशीला पदार्थ

हंसराज ने कहा कि करीब छह महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से प्रिया और उसके बेटे की दोस्ती हुई थी. इसके बाद प्रिया ग्रेटर नोएडा आ गई. शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका बेटा प्रिया को कार में लेकर वापस घर आ रहा था, इसी बीच प्रिया ने फ्रूटी में नशीला पदार्थ मिलाकर धीरज को पिला दिया और अपने दो अन्य दोस्तों को बुलाकर उसकी गर्दन व हाथ की नस काट कर हत्या की कोशिश की. हंसराज ने कहा कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को कार में बेहोश देखकर उसकी पहचान की और पुलिस को सूचना दी.

अस्पताल में चल रहा इलाज

रिपोर्ट में कहा गया है कि धीरज को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्रिया और उसके अज्ञात दोस्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है. धीरज के बहनोई ने आरोप लगाया कि युवती लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर उनपर बलात्कार का आरोप लगाती है और फिर मोटी रकम वसूलती है.

(इनुपट: एजेंसी से भी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.