By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Maha kumbh Mela 2025: प्रयागराज में 12 साल बाद होने जा रहे महाकुंभ की तैयारी आखिरी फेज में है. गंगा और यमुना के संगम के दोनों किनारों पर तंबुओं का नया शहर भी बसा नजर आ रहा है. योगी सरकार ने महाकुंभ के लिए खास तैयारी की है. रेलवे की तरफ से भी महाकुंभ का हिस्सा बनने वालों श्रद्धालुओं के लिए 10 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई हैं. रेलव महाकुंभ 2025 के दौरान 10,000 से अधिक नियमित और 3,000 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी की है. अधिकारियों के मुताबिक, इन 3,000 विशेष ट्रेन में से 1800 ट्रेन छोटी दूरी के लिए, 700 ट्रेन लंबी दूरी के लिए और 560 ट्रेन रिंग रेल पर चलाई जाएंगी.
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या-वाराणसी-प्रयागराज, प्रयागराज-संगम प्रयाग-जौनपुर-प्रयाग-प्रयागराज, गोविंदपुरी-प्रयागराज-चित्रकूट-गोविंदपुरी और झांसी-गोविंदपुरी-प्रयागराज-मानिकपुर-चित्रकूट-झांसी मार्गों पर रिंग रेल की योजना तैयार की गई है. उन्होंने बताया कि प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, नैनी, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन, फाफामऊ, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम और झूंसी सहित कुल 9 रेलवे स्टेशन के साथ-साथ मेला क्षेत्र में कुल 560 टिकटिंग पॉइंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ‘कुम्भ रेल सेवा 2025’ ऐप का शुभारंभ किया है।
इस ऐप से श्रद्धालुओं को ट्रेनों की समयसारणी, टिकट बुकिंग, स्टेशन से मेला क्षेत्र तक पहुंचने के मार्ग और रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी सुगमता से मिल… pic.twitter.com/w5qJlT0EUw
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) December 31, 2024
जोशी ने बताया कि इन काउंटर से प्रतिदिन लगभग 10 लाख टिकट वितरित किए जा सकेंगे. रेलवे ने महाकुंभ मेला के दृष्टिगत अब अग्रिम रेलवे टिकट 15 दिन पूर्व लेने की सुविधा शुरू की है. उन्होंने बताया कि महाकुंभ-2025 में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे के सभी हिस्सों से रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के 18,000 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर प्रयागराज लाया जा रहा है. इस दौरान प्रयागराज जंक्शन पर नगर की तरफ से प्रवेश और सिविल लाइन की तरफ से निकासी की व्यवस्था रहेगी.
महाकुम्भ के इस पावन अवसर पर झूंसी में स्थापित भगवान शिव का विशालकाय डमरू और त्रिशूल, श्रद्धालुओं के लिए ध्यान और भक्ति का केंद्र बन चुका है। ये दिव्य कृतियां कांस्य व अन्य धातुओं से निर्मित हैं और कला व आध्यात्मिकता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। दर्शन अवश्य करें!… https://t.co/WwPlA9Kq3v
— Mahakumbh (@MahaKumbh_2025) December 31, 2024
महाप्रबंधक ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन पर छह बेड वाला ‘आबज़र्वेशन रूम’ बनाया गया है, जहां यात्रियों को चिकित्सा सहायता देने के लिए सभी प्रकार के उपकरण जैसे ऑक्सीजन सिलेंडर, ECG मशीन, ग्लूकोमीटर, नेब्यूलाइज़र, स्ट्रेचर आदि उपलब्ध कराए गए हैं. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए CCTV नियंत्रण कक्षों में लाइव फुटेज के साथ 1186 सीसीटीवी कैमरे रहेंगे. इनमें से करीब 116 कैमरों में असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए AI आधारित ‘फेस रिकग्निशन सिस्टम’ उपलब्ध है.
(इनपुट: एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें