By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Manipur Violence: मणिपुर के जिरीबाम जिले में एक परिवार के 6 सदस्यों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट को पढ़कर आपकी भी रूह कांप उठेगी. इन लोगों के शव हाल ही में मणिपुर की एक नदी में तैरते हुए पाए गए थे. इनमें से एक 10 महीने के बच्चे और एक महिला की आंखें गायब थीं. वहीं, 8 साल की लड़की पर कई गोलियों के घाव देखे गए.
दरअसल, मणिपुर के जिरीबाम जिले में कुकी उग्रवादियों ने मेइतेई परिवार का कथित तौर पर अपहरण कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी. सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की रिपोर्ट से पता चला है कि लैशराम लम्नगांबा नाम के 10 महीने के लड़के की दोनों आंखें गायब थीं और उसका शरीर पिघलने की स्थिति में था, शरीर पर कई कटे हुए घाव थे.
अधिकारियों ने बताया कि 17 नवंबर को जब इसे शवगृह में लाया गया था तब ही उसका शरीर सड़ने की स्थिति में था. इसके अलावा, तेलेन थजांगनबी नाम की 8 साल की लड़की को गोलियों के कारण काफी चोटें आईं. 31 वर्षीय महिला टेलीम थोइबी को खोपड़ी की हड्डियां टूटी हुई थी.
एक ही परिवार के तीन अन्य सदस्यों की शव परीक्षण रिपोर्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद बुधवार को महिला, लड़की और बच्चे से संबंधित परेशान करने वाली जानकारी सार्वजनिक की गई. उनके शव बराक नदी से बरामद किए गए, जो मणिपुर के जिरीबाम जिले से दक्षिण असम के कछार तक बहती है.
इस 10 महीने के बच्चे की पहचान लैशराम लमंगनबा सिंह के रूप में हुई है. उसे आखिरी बार अपनी मां की गोद में एक तस्वीर में देखा गया था. ये तस्वीर ‘ज़ोगाम न्यूज़’ नाम के एक सार्वजनिक वॉट्सऐप चैनल से उनके अपहरण के एक दिन पहले सर्कुलेट की गई थी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि बच्चे की छाती पर घाव के कारण पसलियां टूट गई थीं.
गौरतलब है कि 17 नवंबर को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के बाद संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने मणिपुर के जिरीबाम जिले के बोरोबेकरा इलाके से तीन महिलाओं और तीन बच्चों का अपहरण कर लिया था. इसके कुछ दिनों के बाद उनके शव जिरीबाम जिले में जिरी नदी और असम के कछार में निकटवर्ती बराक नदी में पाए गए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें