10 साल बाद भी नहीं मिला 239 यात्रियों के साथ लापता हुआ विमान, अब हाई टेक्नालॉजी से सुलझेगी पहेली?

करीब 10 साल से 239 लोगों के साथ लापता हुए विमान का आज तक खोज नहीं हो पाई है. हालांकि, अब इस विमान की तलाशी के लिए एक अभियान चलाया जाएगा.

Published: December 20, 2024 11:46 PM IST

By Gargi Santosh

10 साल बाद भी नहीं मिला 239 यात्रियों के साथ लापता हुआ विमान, अब हाई टेक्नालॉजी से सुलझेगी पहेली?

दुनिया में हाई टेक्नालॉजी का दौर है. लेकिन, 10 साल से लापता एक यात्री विमान का आज तक पता नहीं लगाया जा सका है. जी हां, हम बात कर रहे हैं मलेशियाई एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच-370 की. ये विमान करीब 10 साल से 239 लोगों के साथ लापता है और अभी तक इसकी खोज नहीं हो पाई है.

हालांकि, अब मलेशियाई सरकार ने मलेशियाई एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच-370 की खोज फिर से शुरू करने पर सहमति दे दी है. मलेशिया अमेरिका की एक कंपनी के साथ इस विमान का तलाशी के लिए एक अभियान चलाएगी.

जब तक मलबा नहीं मिल जाता, तब तक चलेगा अभियान

लोके ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया, कि कैबिनेट ने दक्षिणी हिंद महासागर में 15,000 वर्ग किलोमीटर के नए क्षेत्र में एमएच-370 का पता लगाने के लिए समुद्र तल पर खोज अभियान शुरू करने के लिए खोजी फर्म ‘ओशन इन्फिनिटी’ के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए सैद्धांतिक रूप से सहमति व्यक्त की है.

उन्होंने कहा, यह प्रयास ‘नहीं मिला, तो कोई शुल्क नहीं’ के सिद्धांत पर आधारित होगा. इस सिद्धांत के तहत, मलेशियाई सरकार को तब तक ‘ओशन इन्फिनिटी’ को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी. जब तक कि विमान का मलबा नहीं मिल जाता.

2014 में लापता हुआ था विमान, अब तक नहीं मिला

आपको बता दें कि एमएच 370 वि‍मान 8 मार्च, 2014 को लापता हो गया था. मलेशिया के कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से चीन के बीजिंग कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने वाला बोइंग 777 विमान सभी 239 यात्रियों के साथ रडार स्क्रीन से गायब हो गया था. उस व‍िमान में सवार लोगों के परिवार कुआलालंपुर में सरकार से विमान की नए सिरे से खोज शुरू करने की अपील कर रहे हैं.

मलेशियाई सरकार ने पहले भी दक्षिणी हिंद महासागर में विमान की खोज के लिए अमेरिकी समुद्री तल अन्वेषण फर्म ‘ओशन इनफिनिटी’ को नियुक्त किया था. साथ ही विमान मिलने पर 70 मिलियन डॉलर तक का भुगतान करने की पेशकश की थी, लेकिन उसका अभियान असफल रहा.

नहीं पता विमान के साथ क्या हुआ था

एमएच-370 विमान का मलबा अफ्रीकी तट और हिंद महासागर के द्वीपों पर बहकर आया है. मलेशियाई जांचकर्ताओं ने पहले इस बारे में कोई निष्कर्ष नहीं निकाला था कि व‍िमान में क्या हुआ था. लेकिन इस संभावना से इनकार नहीं किया कि विमान को जानबूझकर रास्ते से हटा दिया गया था.

बोइंग 777-200 ईआर के चालक दल ने 9 एम-एमआरओ के रूप में पंजीकरण कराया. जिसने उड़ान भरने के लगभग 38 मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से आखिरी बार संपर्क किया, जब व‍िमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर था.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.