नए साल के पहले दिन अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में भीषण हादसा, भीड़ में जा घुसा ट्रक- 10 की मौत और 30 घायल
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में नए साल के पहले दिन भीषण हादसा हो गया. यहां भीड़ में एक तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हैं.
Updated Date:January 1, 2025 5:33 PM IST
By Tanuja Joshi Edited By Tanuja Joshi
US Accident: अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स की एक दुखद घटना में, नए साल के दिन लोगों के एक समूह पर एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए. सुबह लगभग 3 बजकर 15 मिनट पर न्यू ऑरलियन्स में बॉर्बन स्ट्रीट और इबर्विले के चौराहे के पास ट्रक ने पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी.
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बॉर्बन स्ट्रीट को बंद कर दिया गया है और आपातकालीन कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. एक ट्रक ने बोरबॉन स्ट्रीट पर तेज गति से भीड़ को टक्कर मार दी. इसके बाद, एक ड्राइवर ने वाहन से बाहर निकलकर गोलीबारी शुरू कर दी और पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की.
नए साल के जश्न में हादसा
इस बीच, सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी रिपोर्ट में बताया गया कि दुर्घटना में कम से कम 10 या अधिक लोग मारे गए. बॉर्बन स्ट्रीट, जो फ्रेंच क्वार्टर में स्थित है, न्यू ऑरलियन्स में एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. कहा जाता है कि बोरबॉन स्ट्रीट पर आयोजित नए साल के जश्न में हजारों लोग शामिल हुए थे.
Also Read
बीबीसी कीरिपोर्ट के मुताबिक लुइसियाना शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट पर भारी भीड़ जमा हुई थी. इसी दौरान वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ में ही ड्राइवर ट्रक से बाहर निकला और उसने फायरिंग शुरू कर दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:January 1, 2025 5:33 PM IST
Updated Date:January 1, 2025 5:33 PM IST