Manmohan Singh Last rites: दिल्ली के निगमबोध घाट पर आज होगा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नयी दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11.45 बजे किया जाएगा.

Published: December 28, 2024 7:00 AM IST

By Shivendra Rai

(आज पंच तत्व में विलीन होंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह)
(आज पंच तत्व में विलीन होंगे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह)

Manmohan Singh Last rites: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ नयी दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11.45 बजे किया जाएगा. मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार, 26 दिसंबर को निधन हो गया था. अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया जहां उनका निधन हुआ.

केंद्र सरकार स्मारक बनवाएगी

केंद्र सरकार दिल्ली में  पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार इसके लिए स्थान आवंटित करेगी. इस संबंध में स्वर्गीय मनमोहन सिंह के परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचना दे दी गई है. शुक्रवार, 27 दिसंबर की देर रात केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार स्मारक के लिए स्थान आवंटित करेगी.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था पत्र

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में दिल्ली में यमुना नदी के किनारे एक स्मारक बनाने की मांग की थी. खड़गे ने पत्र में लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान और कद को देखते हुए उनके अंतिम संस्कार के लिए एक ऐसी जगह आवंटित की जाए, जहां उनके नाम का स्थायी स्मारक बनाया जा सके.

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का अंतिम संस्कार ऐसे स्थान पर किया जाए जहां उनका एक स्मारक बन सके. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अंत्येष्टि और स्मारक के लिए सरकार द्वारा स्थान नहीं ढूंढ पाना भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.