By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए स्मारक की मांग पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि जब बाबा का निधन हुआ, तो कांग्रेस ने शोक सभा के लिए CWC को बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई.
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने लिखा, “जब बाबा का निधन हुआ, तो कांग्रेस ने शोक सभा के लिए CWC को बुलाने की भी जहमत नहीं उठाई. एक वरिष्ठ नेता ने मुझे बताया कि राष्ट्रपतियों के लिए ऐसा नहीं किया जाता. यह बिलकुल बकवास है क्योंकि, मुझे बाद में बाबा की डायरी से पता चला कि केआर नारायणन की मृत्यु पर, CWC को बुलाया गया था और शोक संदेश बाबा द्वारा ही तैयार किया गया था.”
When baba passed away, Congress didnt even bother 2 call CWC 4 condolence meeting. A senior leader told me it’s not done 4 Presidents. Thats utter rubbish as I learned later from baba’s diaries that on KR Narayanan’s death, CWC was called & condolence msg was drafted by baba only https://t.co/nbYCF7NsMB
— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) December 27, 2024
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पूर्व कांग्रेस नेता सी.आर. केसवन की एक को शेयर करते हुए ये प्रतिक्रिया दी. सी.आर. केसवन ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “यह वास्तव में विडंबना है कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परंपराओं और अंतिम संस्कार स्थल को स्मारक के लिए पवित्र स्थल बनाने के बारे में लिख रहे हैं. खड़गे जी को याद दिलाना चाहिए कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव जी के लिए दिल्ली में कभी स्मारक नहीं बनाया, जिनका निधन 2004 में हुआ था.”
सी.आर. केसवन ने आगे लिखा, “कांग्रेस ने 2004-2014 तक सत्ता में रहने के 10 वर्षों में उनके लिए कभी स्मारक नहीं बनाया. ह केवल प्रधानमंत्री मोदी जी ही थे जिन्होंने 2015 में नरसिम्हा राव जी के लिए एक स्मारक की स्थापना की और उन्हें 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया. मनमोहन जी के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने अपनी पुस्तक में दावा किया कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि राव का अंतिम संस्कार दिल्ली में हो, बल्कि हैदराबाद में हो और राव के बच्चों को यह बात बताने के लिए उनसे संपर्क किया गया था. दाह संस्कार हैदराबाद में हुआ, जबकि राव के पार्थिव शरीर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में नहीं रखा गया. सिद्धांतहीन कांग्रेस के ऐतिहासिक पापों को हमारा राष्ट्र न तो कभी भूलेगा और न ही माफ करेगा.”
It is indeed ironic that a Congress President is writing to PM @narendramodi ji about traditions & the funeral place becoming the sacrosanct venue for a memorial. One should remind Kharge ji how the Congress led UPA Govt never built a memorial in Delhi for former PM Narasimha… pic.twitter.com/nt59JttvrX
— C.R.Kesavan (@crkesavan) December 27, 2024
बता दें कि केंद्र सरकार दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनवाएगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि सरकार इसके लिए स्थान आवंटित करेगी. इस संबंध में स्वर्गीय मनमोहन सिंह के परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचना दे दी गई है. इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में दिल्ली में यमुना नदी के किनारे एक स्मारक बनाने की मांग की थी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें