पिज्जा के साथ घर पर डिलीवर हुई 'मौत'! प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से 14 बार किया गया वार, वजह जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Pizza Delivery Girl : हमले के समय प्रेग्नेंट महिला, उसका प्रेमी और उसकी 5 वर्षीय बेटी मोटल के कमरे में थे. आरोपी अल्वेलो ने पिज़्ज़ा डिलीवर किया, जिसकी कीमत कुल 33 डॉलर (लगभग 2,800 रुपये) थी.

Published: December 27, 2024 3:46 PM IST

By Akarsh Shukla

पिज्जा के साथ घर पर डिलीवर हुई 'मौत'! प्रेग्नेंट महिला पर चाकू से 14 बार किया गया वार, वजह जान खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Pizza Delivery : पार्टी हो या कभी कुछ खाने का मन, घर बैठे खाने का ऑर्डर करना आज के समय में एक आम बात हो गई है. हालांकि हर किसी के लिए ये सुविधा इतना अच्छा अनुभव लेकर नहीं आता, बल्कि कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिन्हें भुला पाना भी बेहद मुश्किल होता है. हाल हमें अमेरिका के फ्लोरिडा से एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिज्जा डिलीवरी गर्ल ने कम टिप मिलने की वजह से गर्भवती महिला पर ही चाकू से वार कर दिया. यह घटना कुछ दिन पहले एक मोटल में घटी जब 22 वर्षीय आरोपी महिला ब्रायना अल्वेलो ने जन्मदिन मना रहे अपने परिवार के लिए पिज्जा डिलीवर किया.

बर्थडे पार्टी के लिए ऑर्डर किया था पिज्जा

ओस्सिओला काउंटी के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अल्वेलो पिज्जा डिलीवर करने के कुछ समय बाद अपने एक साथी के साथ मोटल में लौटी और महिला पर चाकू से जानलेवा हमला किया. अधिकारी ने कहा, डिलीवरी गर्ल अल्वेलो बाद में एक अज्ञात पुरुष संदिग्ध के साथ पीड़ित के मोटल के कमरे में लौटी. दोनों जबरन कमरे में घुस गए और अल्वेलो के हाथ में चाकू भी था. डिलीवरी गर्ल ने पीड़ितों में से एक पर हमला करना शुरू कर दिया. गर्भवती महिला को कई बार चाकू मारा गया, और कमरे में रखे कई कीमती सामान भी लूट लिया गया.

2 डॉलर की टिप के चलते किया हमला

एनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के समय प्रेग्नेंट महिला, उसका प्रेमी और उसकी 5 वर्षीय बेटी मोटल के कमरे में थे. आरोपी अल्वेलो ने पिज़्ज़ा डिलीवर किया, जिसकी कीमत कुल 33 डॉलर (लगभग 2,800 रुपये) थी, आरोपी ने टिप के साथ कुल 50 डॉलर (लगभग 4,300 रुपये) का बिल मांगा, जिसे देने में पीड़ित परिवार असमर्थ था. अधिकारियों ने बताया कि कस्टमर ने फिर अल्वेलो को सिर्फ 2 डॉलर का टिप दिया. इसके बाद कथित तौर पर 90 मिनट बाद अल्वेलो अपनी लाल टोयोटा में एक नकाबपोश साथी के साथ लौटी, दोनों को सीसीटीवी में देखा गया. जैसे ही दोनों अंदर घुसे पीड़ित महिला ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की. इस बीच पीड़िता की पीठ में चाकू से वार किया गया जब उसने मदद के लिए फोन करने का प्रयास किया तो उसका फोन तोड़ दिया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.