By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक सरपंच के गाड़ी पर हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया. यही नहीं हमलावरों ने पेट्रोल से भरे कंडोम भी कार के अंदर फेंक दिए. इस हमले में सरपंच समेत एक व्यक्ति घायल हो गया.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि तुलजापुर में गुरुवार रात करीब 10 बजे हुए इस हमले में सरपंच नामदेव निकम और गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. हालांकि, पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
अधिकारी ने बताया कि मेसाई जवालगा के सरपंच निकम उस समय अपने वाहन में सवार होकर बारुल से गांव की ओर जा रहे थे. तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोग निकम के गाड़ी के पास आए और गाड़ी की ‘विंडशील्ड’ पर अंडे फेंके. इसके बाद हमलावरों ने वाहन के सामने का शीशा तोड़ दिया. फिर कार के अंदर पेट्रोल से भरा कंडोम भी फेंका और उस पर ज्वलनशील ईंधन छिड़क दिया.
पुलिस ने बताया कि निकम की शिकायत के आधार पर तुलजापुर पुलिस ने 4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया है. निकम ने पुलिस को बताया कि वह पुणे में रहते हैं और सप्ताह में दो से तीन बार गांव आते हैं. अधिकारी ने बताया कि उन्होंने यह भी दावा किया है कि मेसाई जवालगा में उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
ग्राम प्रधान पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब इस महीने की शुरुआत में बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख के अपहरण और हत्या की घटना से लोगों में गुस्सा है. विपक्ष पार्टियों की ओर से ये दावा किया जा रहा है कि राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी वाल्मीकि कराड इस हत्या में मुख्य आरोपी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें