जयपुर में केमिकल टैंकर में विस्फोट, 5 लोगों की मौत, 23 से ज्यादा घायल, 40 से ज्यादा वाहन जलकर खाक

हादसा तब हुआ जब केमिकल से भरा ट्रक अन्य ट्रकों से टकरा गया. आग ने अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया.

Updated: December 20, 2024 9:47 AM IST

By Shivendra Rai

(जयपुर में केमिकल टैंकर में विस्फोट)
(जयपुर में केमिकल टैंकर में विस्फोट)

जयपुर: राजस्थान में जयपुर के भांकरोटा इलाके में भीषण हादसा हुआ है. जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह केमिकल से भरे एक टैंकर में भीषण आग लग गई. यह हादसा तब हुआ जब केमिकल से भरा ट्रक अन्य ट्रकों से टकरा गया. आग ने अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है और 23 से ज्यादा लोग घायल हैं. 40 से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए हैं. जिला कलेक्टर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने हादसे में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि की है.

भांकरोटा के अजमेर हाईवे पर हुए हादसे के बाद आग की चपेट में आने से झुलसे लोगों के आने का सिलसिला जारी है. SMS अस्पताल में अब तक 5 डेड बॉडी लाई जा चुकी हैं.

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग झुलस गए हैं और दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं. प्राथमिक जानकारी के अनुसार ट्रक सीएनजी से भरा ट्रक था, जो अन्य ट्रकों से टकरा गया.

भांकरोटा थाना के प्रभारी मनीष गुप्‍ता ने बताया, “आग ने कई ट्रकों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रकों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है.” उन्होंने बताया कि यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई और मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं.

गुप्‍ता ने बताया कि एहतियातन राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.