'सरकार ने किया मनमोहन सिंह अपमान', पूर्व PM का अंतिम संस्कार यहां कराने पर खफा हुए राहुल-प्रियंका और केजरीवाल

Manmohan Singh Funeral: विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, कि उन्होंने भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री का सरासर अपमान किया है.

Published: December 28, 2024 7:36 PM IST

By Gargi Santosh

'सरकार ने किया मनमोहन सिंह अपमान', पूर्व PM का अंतिम संस्कार यहां कराने पर खफा हुए राहुल-प्रियंका और केजरीवाल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का शनिवार को दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. यह सब होने के बाद कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल ने निगमबोध घाट पर उनके अंतिम संस्कार को पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान बताया.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर, करवाकर केंद्र सरकार ने “भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री” का सरासर अपमान किया है.

केंद्र सरकार ने पूर्व PM का अपमान किया

विपक्ष पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि सरकार को देश के इस महान सपूत और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया है.

मनमोहन सिंह के दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना

उन्होंने कहा कि एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे. उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं. कांग्रेस नेता के मुताबिक, आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए. ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए.

BJP ने पूर्व पीएम की समाधि के लिए 1000 गज भी जमीन नहीं दी

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया. इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था. सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी.

प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार को घेरा

इसके अलावा, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार के लिए यथोचित स्थान न उपलब्ध कराकर सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री के पद की गरिमा, मनमोहन सिंह जी की शख्सियत, उनकी विरासत और खुद्दार सिख समुदाय के साथ न्याय नहीं किया.

(इनपुट-एजेंसी के साथ)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.