ISRO ने देश को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, श्रीहरिकोटा से PSLV-C60 SpaDeX मिशन को किया लॉन्च

ISRO SpaDeX Mission: इसरो के अंतरिक्ष डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) मिशन से भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष डॉकिंग के प्रदर्शन में मदद मिलेगी.

Published: December 30, 2024 11:46 PM IST

By Gargi Santosh

ISRO ने देश को दिया न्यू ईयर गिफ्ट, श्रीहरिकोटा से PSLV-C60 SpaDeX मिशन को किया लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने न्यू ईयर से पहले देशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, सोमवार देर रात श्रीहरिकोटा से इसरो का पीएसएलवी-सी60 रॉकेट दो स्पेसक्राफ्ट लेकर अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ. इससे भविष्य के अंतरिक्ष मिशन के लिए महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष डॉकिंग के प्रदर्शन में मदद मिलेगी.

किस मिशन मदद करेगा PSLV-C60

इसरो द्वारा 2035 तक अपना स्वयं का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना के तहत, 44.5 मीटर लंबे ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) स्पेसक्राफ्ट ‘ए’ और ‘बी’ को साथ ले गया. इनमें से प्रत्येक का वजन 220 किलोग्राम है. ये अंतरिक्ष डॉकिंग, उपग्रह ‘सर्विसिंग’ और अंतरग्रहीय मिशन में मदद करेगा.

2 मिनट लेट लॉन्च किया गया मिशन SpaDeX

पच्चीस घंटे की उल्टी गिनती के समापन पर, पीएसएलवी-सी60 (PSLV-C60 SpaDeX) अपनी 62वीं उड़ान पर इस स्पेसपोर्ट के प्रथम ‘लॉन्च पैड’ से गाढ़ा नारंगी रंग का धुआं छोड़ते हुए ऊपर उठा. प्रक्षेपण की योजना मूल रूप से सोमवार रात 9.58 बजे बनाई गई थी.

लेकिन बाद में इसरो अधिकारियों ने इसे रात 10 बजे के लिए पुनर्निर्धारित कर दिया. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि प्रक्षेपण का समय क्यों पुनर्निर्धारित किया गया.

चंद्रयान-4 में कैसे मदद करेगा SpaDeX?

बताया जा रहा है कि इस मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 (Chandrayaan-4) मिशन निर्भर है. क्योंकि यही चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे. खबर है कि चंद्रयान-4 मिशन को 2028 में लॉन्च किया जा सकता है.

खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना चाहता भारत

अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी में महारत हासिल करके, इसरो अपने मिशन क्षितिज का विस्तार करने के अलावा अपने परिचालन लचीलेपन को बढ़ावा देने की तैयारी में है. बता दें कि भारत 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना चाहता है. आज का यह मिशन इस भी काफी महत्वपूर्ण था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.