नये साल के पहले दिन इजरायल का बड़ा एक्शन, घर में घुसकर हमास के टॉप कमांडर को मार गिराया

एकतरफ जहां पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी है वहीं दूसरी तरफ इजरायल की सेना ने हमास के नुखबा प्लाटून के कमांडर अब्द अल-हादी सबाह को ड्रोन हमले से मार गिराया है

Published: January 1, 2025 10:24 AM IST

By Shivani sharma

नये साल के पहले दिन इजरायल का बड़ा एक्शन, घर में घुसकर हमास के टॉप कमांडर को मार गिराया

इजराइल ने नये साल की शुरुआत होते ही गाजा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. मंगलवार (31 दिसंबर) को IDF ने जानकारी दी कि खान यूनुस में हमास की एलीट नुखबा फोर्स के कमांडर अब्द अल-हादी सबा को गाजा में मार गिराया है. जानकारी के मुताबिक अब्द अल-हादी सबा ने 7 अक्टूबर, 2023 के आतंकवादी हमले का नेतृत्व किया था.

इजरायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि करते हुए हालिया ड्रोन हमले में हमास के नुखबा प्लाटून कमांडर अब्द अल-हादी सबा को मार गिराया है. आईडीएफ के अनुसार, सबा ने 7 अक्टूबर 2023 को किबुत्ज नीर ओज हमले का नेतृत्व किया था.

आईडीएफ ने एक्स पर लिखा, ‘पश्चिमी खान यूनिस बटालियन में नुखबा प्लाटून कमांडर अब्द अल-हादी सबा को खुफिया जानकारी के आधार पर आईडीएफ और आईएसए हमले में मार गिराया गया.’

अब्द अल-हादी ने कई आतंकवादियों को मार गिराया

आईडीएफ ने पोस्ट करते हुए लिखा कि अब्द अल-हादी सबा – जो खान यूनिस में एक शेल्टर से काम करता था. वो 7 अक्टूबर को हत्याकांड के दौरान किबुत्ज नीर ओज में घुसपैठियों को लीड कर रहा था. सबा ने मौजूदा युद्ध के दौरान आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों का नेतृत्व किया था. आईडीएफ और आईएसए उन सभी आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लेगी जो 7 अक्टूबर के हत्याकांड में शामिल थे.’

इससे पहले आईडीएफ ने दावा किया था कि उसने और शिन बेट ने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद की रॉकेट इकाई के उत्तरी क्षेत्र के कमांडर अनस मुहम्मद सादी मसरी को मार गिराया था.

                                                                                      (Source – IANS)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.