ISIS से जुड़ा आतंकवादी रिजवान अब्दुल दिल्ली में गिरफ्तार, 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था- 3 लाख का था इनाम

आईएसआईएस (ISIS) से जुड़े 3 लाख रुपये के इनामी आतंकवादी रिजवान अब्दुल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. NIA की हिट लिस्ट में रिजवान सहित कुल चार आतंकी थे.

Published: August 9, 2024 10:43 AM IST

By Tanuja Joshi

ISIS से जुड़ा आतंकवादी रिजवान अब्दुल दिल्ली में गिरफ्तार, 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था- 3 लाख का था इनाम

Rizwan Abdul Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (IS) से कथित संबंधों के आरोप में दरियागंज निवासी रिजवान अब्दुल को गुरुवार रात गिरफ्तार किया. रिजवान को कथित तौर पर पुणे मॉड्यूल का प्रमुख संचालक माना जाता है, उसपर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तरफ से 3 लाख रुपये का इनाम रखा गया था.

पुलिस ने उसके खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया है. रिजवान NIA की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था. रिजवान इससे पहले जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था. रिजवान के नेटवर्क को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की छापेमारी अब भी जारी है.

कब्जे से हथियार बरामद

दिल्ली के दरियागंज के रहने वाले अली ने कथित तौर पर पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली और मुंबई में कई हाई-प्रोफाइल ठिकानों की टोह ली थी. पुलिस ने अली के कब्जे से हथियार बरामद किए हैं. पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल के कई सदस्यों को पुणे पुलिस और एनआईए ने पहले भी गिरफ्तार किया है.

पुणे ISIS मॉड्यूल मामला क्या है?

महाराष्ट्र के पुणे में हथियारों, विस्फोटकों, रसायनों और ISIS से संबंधित साहित्य की जब्ती से संबंधित जुलाई 2023 के मामले में एनआईए द्वारा कुल 11 आरोपियों पर आरोप लगाए गए हैं. इस साल मार्च में आतंकवाद रोधी एजेंसी की तरफ से दायर पूरक आरोप पत्र में तीन अन्य आरोपियों के साथ रिजवान अली का नाम शामिल किया गया था.

NIA के अनुसार, सभी आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के सदस्य थे और संगठन की आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने की एक बड़ी साजिश के तहत पुणे और उसके आसपास आतंक फैलाने की योजना में शामिल थे. यह भी पाया गया कि आरोपी गुप्त संचार ऐप्स के माध्यम से अपने विदेश स्थित हैंडलर के संपर्क में थे. वे सशस्त्र डकैतियां और चोरियां करके धन जुटा रहे थे और अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने आकाओं से धन प्राप्त कर रहे थे.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.