Advertisement

यहां बर्फ के पहाड़ में छुपाकर रखी गई है दुनिया की सबसे जरूरी चीज, प्रलय के बाद आएगी काम

Global Seed Vault in Norway: नार्वे में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट एक ऐसी जगह है जहां माइनस 4 से 5 डिग्री से भी कम तापमान में दुनिया भर की फसलों के बीज संरक्षित रखे गए हैं.

By Shivendra Rai | Updated: January 2, 2025 12:01 PM IST

इंसान के लिए अनाज कितने अहम हैं ये बताने की जरूरत नहीं है. लेकिन, क्या आपने सोचा है कि अगर किसी दिन किसी आपदा के कारण कोई फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी तो क्या होगा?

किसी आपदा के बारे में सोचकर ही वैज्ञानिकों को एक ऐसा भंडारगृह बनाने का विचार आया जहां निया भर की फसलों के बीज संरक्षित रखे जा सकें.

2008 में नार्वे में स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट का निर्माण किया गया. पहाड़ के अंदर 100 मीटर से अधिक गहराई में स्थित इस भंडारगृह में 4.5 मिलियन बीज नमूने सुरक्षित रखे जा सकते हैं.

स्वालबार्ड ग्लोबल सीड वॉल्ट के अंदर 13,000 साल का कृषि इतिहास है. यह दुनिया की कृषि जैव विविधता का सबसे बड़ा संग्रह है. इस वॉल्ट का प्रबंधन नार्वे का क्रॉप ट्रस्ट करता है.

दुनिया की सबसे बड़ी बीजों की तिजोरी में भारत ने भी अपनी फसलों के बीज रखे हुए हैं. वॉल्ट में रखे कुल बीजों का 15% हिस्सा भारत का है. इसमें रखे बीजों का 6.1 प्रतिशत हिस्सा मेक्सिको का तो 3.8% प्रतिशत हिस्सा अमेरिका का है.

इस ग्लोबल सीड वॉल्ट को "डूम्सडे" वॉल्ट कहा जाता है. किसी सर्वनाशकारी घटना या वैश्विक तबाही के बाद उपयोग के लिए बीजों के भंडार करने के कारण इसे ये नाम मिला है. (तस्वीरें एआई की मदद से बनाई गई हैं.)