ट्रक अटैक के 24 घंटे के अंदर फिर दहला अमेरिका, न्यूयॉर्क नाइट क्लब में गोलीबारी

अमेरिका के न्यू आर्लिन्स में ट्रक अटैक के 24 घंटे के भीतर दिल दहला देने वाली एक और घटना सामने आई है. इसके तहत न्यूयोर्क के एक नाइट क्लब में बुधवार की देर रात को हमलावर ने गोली चला दी, जिसमें करीब 11 लोग घायल हो गए. 

Updated Date:January 2, 2025 1:25 PM IST

By Shivani sharma Edited By Shivani Sharma

Advertisement

US News:  न्यूयॉर्क शहर के क्वींस में नए साल की देर रात को एक नाइट क्लब में एक हमलावर घुस आया. जिसके बाद उसने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया. गोलीबारी की इस घटना में करीब 11 लोग घायल हो गए. हमले के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई. घटना के फौरन बाद पुलिस और एंबुलेंस को तैनात किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Advertising
Advertising

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक गोलीबारी की ये घटना रात करीब 11:20 की है. बता दें कि 4,000 लोगों की क्षमता वाले इस नाइट क्लब में नियमित रूप से डीजे और लाइव परफॉर्मेंस की जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ितों को लॉन्ग आइलैंड यहूदी अस्पताल और कोहेन चिल्ड्रन मेडिकल सेंटर समेत कई क्षेत्रीय अस्पतालों में ले जाया गया.

घर-घर में की जा रही है आरोपी की तलाश

गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस जगह-जगह पर आरोपी की तलाश कर रही है. हमले के फौरन बाद न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट (FDNY)  और अन्य स्थानीय एजेंसियों की एक टीम घटनास्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए पहुंची. इसके अलावा पुलिस ने आस-पास के घरों में जाकर भी तलाश अभियान शुरू कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस सबूतों की तलाश में जुट गई है. इस मामले में अधिक जानकारी जुटाने के लिए  सीसटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

Also Read

More Hindi-news News

सेंट्रल न्यू ऑर्लीन्स में ट्रक ने लोगों को कूचला 

नए साल के दिन मध्य न्यू ऑर्लीन्स में एक ट्रक द्वारा भीड़ को कुचलने से कई लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए. एक व्यक्ति ने नए साल के दिन सुबह-सुबह न्यू ऑर्लीन्स में एक पिकअप ट्रक को तेज गति से भीड़ में घुसा दिया, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए. पुलिस ने ट्रक चलाने को गोली मार दी.

Advertisement

ट्रक ड्राइवर की पहचान टेक्सास निवासी 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एफबीआई का कहना है कि वाहन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) का झंडा मिला है और वे इस हमले की जांच 'आतंकवादी कृत्य' के रूप में कर रहे हैं

                                                                                      (Source - IANS)

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:January 2, 2025 1:21 PM IST

Updated Date:January 2, 2025 1:25 PM IST