केजरीवाल का बड़ा आरोप- 'वापस लिये गये तीनों कृषि कानून को फिर लागू करने की तैयारी में केंद्र- सभी राज्यों को भेजी....'

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आरोप लगाया कि तीनों काले कानून को 'पालिसी' कहकर राज्यों के पास उनके विचार को जानने के लिए भेजी है.

Updated Date:January 2, 2025 1:31 PM IST

By Parinay Kumar Edited By Parinay Kumar

Advertisement

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने ताजा हमले में केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. केजरीवाल ने ट्वीट कर दावा किया है कि केंद्र सरकार एक बार फिर वापस ले चुकी तीनों कृषि कानूनों (Farm laws) को लागू करने की तैयारी में है.

Advertising
Advertising

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं. इनकी वही मांगे हैं जो केंद्र सरकार ने तीन साल पहले मान ली थी, लेकिन अभी तक लागू नहीं की. बीजेपी सरकार अब अपने वादे से मुकर गई. बीजेपी सरकार किसानों से बात तक नहीं कर रही. उनसे बात तो करो. हमारे ही देश के किसान हैं. बीजेपी को इतना ज़्यादा अहंकार क्यों है कि किसी से बात भी नहीं करते? पंजाब में जो किसान अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं, भगवान उन्हें सलामत रखें, लेकिन यदि उन्हें कुछ होता है तो इसके लिए बीजेपी ज़िम्मेदार होगी.

उन्होंने आगे लिखा, 'देशभर के किसानों की जानकारी के लिए मैं बता दूं कि जो तीन काले कानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन की वजह से वापिस लिए थे, उन्हें 'पालिसी' कहकर केंद्र सरकार पिछले दरवाज़े से दोबारा लागू करने की तैयारी कर रही है. इस पालिसी की कॉपी उनके विचार जानने के लिए केंद्र ने सभी राज्यों को भेजी है.

Also Read

More Hindi-news News

शिवराज ने आतिशी को लिखा खत

केजरीवाल का यह दावा ठीक तब आया है जब केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए आतिशी को खत लिखा है. आतिशी को लिखे पत्र में शिवराज ने कहा, 'अत्यंत दुख के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूं. 'आप' ने दिल्ली में किसानों के हित में कभी उचित निर्णय नहीं लिए. केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को भी 'आप' की सरकार द्वारा दिल्ली में लागू करने से रोका गया है. आपकी सरकार में किसानों के लिए कोई संवेदना नहीं है. आज दिल्ली के किसान भाई-बहन परेशान और चिंतित हैं. दिल्ली सरकार द्वारा केंद्र की अनेक किसान कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं किये जाने से किसान भाई-बहन इन योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं. मैंने पूर्व में भी आपको पत्र लिखकर दिल्ली के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया था, लेकिन यह चिंता का विषय है कि आपकी सरकार ने इन समस्याओं का कोई निराकरण नहीं किया है.'

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:January 2, 2025 1:11 PM IST

Updated Date:January 2, 2025 1:31 PM IST