वाह आंटी वाह! EV कार से बना डाला गाजर का हलवा, Video देख लोग हुए हैरान

Aunty Ka Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इसमें दो महिलाओं इलेक्ट्रिक कार (EV Car) का इस्तेमाल कर गाजर का हलवा बना रही हैं.

Published: January 1, 2025 6:49 PM IST

By Gargi Santosh

वाह आंटी वाह! EV कार से बना डाला गाजर का हलवा, Video देख लोग हुए हैरान

हमारे देशवासियों को जब कोई काम जुगाड़ के साथ करना होता है तो वह अनोखे-मजेदार पैंतरे अपनाते हैं. रोजमर्रा वाले कामों को नए और हैरान कर देने वाले तरीकों से करना हम भारतीयों की खासियत है. ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें इलेक्ट्रिक कार (EV Car) का इस्तेमाल कर गाजर का हलवा बनाया.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर @HasnaZaruriHai अकाउंट से शेयर किए गए, इस वीडियो ने लोगों को दंग कर दिया. वीडियो में आप देखेंगे कि एक बड़े घर के आंगन में महिलाएं गाजर कद्दूकस कर रही है. लेकिन कद्दूकस करने के लिए परिवार ने हाथों के बजाय इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल किया.

वीडियो में दिख रहा शख्स यह भी कहता है कि इलेक्ट्रिक कार (EV Car) के निर्माता शायद ही कभी इसके इस तरह के उपयोग के बारे में सोचते. आगे आप देखेंगे कि हलवे के लिए बड़े भगोने में दूध गर्म किया जा रहा है.

अंटी ने EV कार से बना डाला गाजर का हलवा

-VIDEO-

हम भारतीयों को अच्छे से करना आता जुगाड़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने खूब वाहवाही बटोरी. लोगों ने इसे भारतीय दिमाग की रचनात्मकता और जुगाड़ के बेहतरीन उदाहरण के तौर पर देखा. कुछ ने इसे मजाकिया नजरिए से देखा, तो कुछ ने इसे ऊर्जा बचाने वाले तरीके के रूप में सराहा. इस घटना ने यह भी दिखाया कि कैसे हम तकनीक का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के कामों को सरल और रोचक बनाने के लिए कर सकते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.