By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने खेत की जुताई और समतलीकरण के लिए देसी जुगाड़ लगाया. आमतौर पर यह काम ट्रैक्टर की मदद से किया जाता है. लेकिन इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक शख्स ने अपनी कार के पीछे लकड़ी का पटरा बांधकर खेती की. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह गए और सोशल मीडिया पर इसकी खूब तारीफ की जा रही है.
वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि एक खेत में जुताई के बाद मिट्टी को समतल किया जा रहा है. आमतौर पर इस काम के लिए ट्रैक्टर सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन वीडियो में एक कार वो भी महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को खेती के लिए इस्तेमाल किया गया. कार के पीछे लकड़ी का एक बड़ा पटरा बांधा गया था, जिस पर एक व्यक्ति खड़ा होकर खेत को बराबर कर रहा था. यह देखने में जितना मजेदार है, उतना ही व्यावहारिक भी लगता है.
Pura tractor 🚜 Samaj dara hua hai Mahindra ki Scorpio se pic.twitter.com/XqQdKgXrWK
— Vishal (@VishalMalvi_) December 26, 2024
जुगाड़ के इस वीडियो को @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से ‘एक्स’ पर शेयर किया गया. इसे कैप्शन दिया गया, पूरा ट्रैक्टर समाज डरा हुआ है, महिंद्रा की स्कॉर्पियो से. वीडियो को अब तक 28 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, यूजर्स ने मजेदार टिप्पणियां कर रहे.
एक यूजर ने लिखा, ट्रैक्टर का बिजनेस खतरे में है. वहीं, दूसरे ने कमेंट्र में लिखा, यह तरीका महंगा तो हो सकता है, लेकिन क्रिएटिव है. जुगाड़ का यह वीडियो हमें सिखाता है, कि कैसे सीमित साधनों के बावजूद भी बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है. यह घटना भारतीय दिमाग की अनूठी क्षमता को उजागर करती है.