शर्त जीतने के लिए इन्फ्लुएंसर ने 20 मिनट में पी व्हिस्की की दो बोतल, हुई मौत

Trending News Today: थाईलैंड में एक शर्त के लिए व्हिस्की की दो बोतलें पीने के बाद 21 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Published: January 2, 2025 6:21 AM IST

By Gaurav Barar

शर्त जीतने के लिए इन्फ्लुएंसर ने 20 मिनट में पी व्हिस्की की दो बोतल, हुई मौत
सांकेतिक तस्वीर

Viral News: शराब पीने की शर्त एक 21 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के लिए जानलेवा साबित हुई. जिसने व्हिस्की की दो बोतलें पीने के बाद अपनी जान गंवा दी. उसे शराब पीने के लिए पैसे की पेशकश की गई थी. थाईलैंड में ऑनलाइन “बैंक लीसेस्टर” के नाम से मशहूर थानाकरन कंथी को चुनौती के तहत शराब की बोतलें पीने के लिए 30,000 थाई बाट (₹75,228) की पेशकश की गई थी.

हालांकि, कांथी के लिए यह असामान्य नहीं था क्योंकि पहले भी उन्होंने पैसे के लिए हैंड सैनिटाइजर और वसाबी पीने जैसी चुनौतियों का सामना किया था. बैंकॉक पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में क्रिसमस पर चंथाबुरी के था माई जिले में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान, उन्हें 10,000 बाट प्रति बोतल के बदले में रीजेंसी व्हिस्की की 350 मिलीलीटर की बोतल पीने की चुनौती दी गई थी.

पहले से नशे में था युवक

इस बार कंथी पहले से ही नशे में था, लेकिन उसने चुनौती स्वीकार की और 20 मिनट में दो बोतलें गटक लीं. इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया. शराब के जहर के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया. कम समय में ज़्यादा मात्रा में शराब पीने से कोमा या मौत हो सकती है.

एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

थाईलैंड पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने इस चुनौती को पूरा करने के लिए कांथी को काम पर रखा था. पुलिस ने उसके घर से एक पिस्तौल, बैंक पासबुक, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसे लापरवाही से मौत का कारण बनने का दोषी पाया गया.

हो सकती है 10 साल की सजा

अब उसे 10 साल तक की जेल और 20,000 बाट (₹50,152) तक के जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है. इस घटना ने सोशल मीडिया यूजर्स को चौंका दिया, कई लोगों ने चुनौती को जारी रखने की अनुमति देने के लिए पार्टी में शामिल लोगों की आलोचना की. एक वीडियो में उस पल को कैद किया गया जब भीड़ लगातार हूटिंग कर रही थी, जबकि कंथी की मौत हो गई.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.